फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कई बीआरसी पर जड़ा ताला

Wed, 26 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अजीतमल ब्लाक केंद्र पर ताला जड़ते शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सुप्रीम कोर्ट के समायोजन को रद्द करने के फैसले से असंतुष्ट शिक्षामित्रों ने बुधवार को कई बीआरसी पर तालबंदी कराई। शिक्षामित्रों ने गुरुवार को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द कर दिया था। इससे असंतुष्ट जिले के शिक्षामित्रों ने जिलाध्यक्ष संतोष दुबे की अगुवाई में औरैया, अजीतमल, सहार आदि बीआरसी में तालाबंद की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फैसले से हम लोग असंतुष्ट हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने भी शिक्षामित्रों का साथ देने का आश्वासन दिया है। 27 जुलाई को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उन्होंने जिले के शिक्षामित्रों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर आलोक अग्निहोत्री, मनोज चौबे, प्रशांत पाठक, संतोष कुमार शुक्ला, देवेंद्र गूजर, मनोज पाठक, रेखा सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें