फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास का आइना है शिक्षा

Wed, 09 Sep 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश व प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। दुनिया के 100 शीर्ष विद्यालयों में हमारे देश का एक भी विद्यालय इस सूची में नहीं है। यह चिंता का विषय है। इसके लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा। यह बात प्रदेश के कबीना मंत्री शिव कुमार बेरिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन



 
मंगलवार को कंचौसी स्थित बृजेंद्र प्रताप मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कबीना मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि देश की शिक्षा ही उसके विकास की झलक है। वह देश कभी शीर्ष पर नहीं पहुंच सकता, जहां शिक्षा का स्तर गुणवत्ता विहीन हो।


उन्होंने कहा कि हमें विदेशी शिक्षा पद्वति की सीख लेनी होगी। शिक्षकों को अपने शैक्षिक दायित्वों को निभाना होगा। समारोह में औरैया जिले के पूर्व अध्यक्ष चौ. रामबाबू यादव, चेयरमैन राज कुमार, रमेश चंद्र, मुकेश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन रामजी मिश्रा ने किया। इस दौरान शिक्षक, अभिभावक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें