फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से 25 हजार पार

Mon, 07 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार दोपहर फफूंद चौराहे पर टेंपो में सवार एक युवक की जेब काटकर 25 हजार रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित युवक सीधा दिबियापुर थाने पहुंचा। चीता मोबाइल टेंपो एवं जेबकतरे की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित हाकिम सिंह पुत्र अशर्फीलाल निवासी बोहरान तिर्वा जिला कन्नौज ने दिबियापुर थाने में मौजूद दरोगा पान सिंह, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह को बताया कि वह तिर्वा से बस में बैठकर आलू खरीदने सिरसागंज जा रहा था।

दिबियापुर में वाहन बदलकर वह औरैया के लिए टेंपो में बैठा। रास्ते में टेंपो के परिचालक ने उसे बार-बार उठाया। इसी बीच किसी ने उसकी जेब काटकर 24 हजार 900 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


जेब देखने के बाद हाकिम के होश उड़ गए। इसके बाद वह रोता हुआ थाने चला आया। जबकि टेंपो सवारियां लेकर औरैया चला गया। दरोगा पान सिंह ने चीता मोबाइल संख्या 8 के सिपाही एमपी सिंह को पीड़ित के साथ टेंपो पकड़ने के लिए भेजा है।

ट्रेनों में किशोर जेबकतरों का गिरोह सक्रिय
दिबियापुर (औरैया)। इस समय गोमती एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनों में किशोरों का जेबकतरा गिरोह सक्रिय है। दो दिन पूर्व फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी ओखा एक्सप्रेस से उतरे एक युवक की पर्स को पार करते दो किशोरों को यात्रियों ने पकड़ा। हालांकि किशोरों द्वारा मिन्नत करने पर यात्रियों ने उन्हें छोड़ दिया।

दैनिक यात्रियों के अनुसार किसी न किसी बड़े गिरोह या सफेदपोश की सरपरस्ती में किशोरों का यह गिरोह चल रहा है। दैनिक यात्रियों ने गिरोह के सरगना को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें