औरैया। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियां जांचने का काम चल रहा है। जिसके लिए जिले में बनाए गए तीन केंद्रों में हाईस्कूल की जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज में 8516 व इंटरमीडिएट की कापियों के लिए बने केंद्र चौधरी विशं्भर सिंह भारतीय इंटर कालेज औरैया में 10679 एवं गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में 10144 कापियां चेक की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले यूपी बोर्ड की कापियों के चेक करने का कार्य चल रहा है। जिसके लिए बनाए गए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर से नजर भी रखी जा रही है। सभी केंद्र संचालकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कापियों के चेक करने का निर्देश दिया गया है। रविवार को जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 29339 कापियां जांची गई है।