फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को भेजा जा रहा रोडवेज बसों से

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को 209 प्रवासियों को पांच बसों से उनके घर भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए लोगों की सूची तैयार कर संबंधित बसों में बैठाया जा रहा है। भेजे जाने वालों में अधिकांश लोग बांदा, कुशीनगर, कानपुर, चंदौली, गोरखपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात के थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि एडीएम एमपी सिंह, एसडीएम रमेश यादव, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, टोल प्लाजा डीजीएम सत्यवीर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय के साथ आश्रय स्थल व अनंतराम टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। संबंधित अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए गए।
वहीं वाहनों पर बैठकर आने वाले प्रवासियो, पैदल व साइकिल से निकलने वाले प्रवासियों को सख्ती से रोककर स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा स्क्रीनिंग कराने के बाद रोडवेज बसों से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रवासियों को नाश्ता, भोजन और पानी आदि की भी व्यवस्था की गई है। अधीनस्थों को प्रतिबंधित वाहनों, पैदल और साइकिल से निकलने वाले प्रवासियों को किसी भी कीमत पर न निकलने देने के सख्त आदेश दिये गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान चार वाहनों को सीज करने और चैदह वाहनों का चालान करने की कार्यवाही कोतवाली पुलिस द्वारा की जा चुकी थी। इस दौरान एसडीएम रमेश यादव, एडीएम एमपी सिंह, सीओ कमलेश नारायण पांडेय, केातवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, टोल प्लाजा डीजीएम सत्यवीर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, अनंतराम चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव, नीरज त्रिपाठी, गुरुदेव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें