औरैया। डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर वर्ष 2020 की परिषदीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन का कार्य पांच मई से शुरू किया जाएगा। जिसे 25 मई 2020 तक पूरे करने के निर्देश है।
बताया कि मूल्याकंन केंद्रों पर सोशल डिस्टेस को बनाए रखते हुए कार्य किया जाएगा। मूल्याकंन के लिए जिले में हाईस्कूल के लिए जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज व इंटरमीडिएट के लिए चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज तथा गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना को केंद्र बनाया गया है।