फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई कर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कस्बा स्थित निशा चिल्ड्रेन अकादमी इंटर कालेज के अध्यापक घर से ही वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। इसमें लगभग 60 छात्र शामिल होकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर अध्यापक वीडियो कॉलिंग करके छात्रों को समझाते हैं। फिर ग्रुप में पेपर बनाकर डाल दिया जाता है। छात्र पेपर हल करके व्हाट्सएप पर ही संबंधित विषय के अध्यापक के पास भेज देते हैं। इसमें गणित साजिद अली, हिंदी अनुपम दुबे, अंग्रेजी आदित्य दुबे, भौतिक विज्ञान योगेंद्र सिंह, रसायन विज्ञान दुर्गेश कुमार और जीव विज्ञान मनोज कुमार पढ़ा रहे हैं।
प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में अभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ही शामिल है। इसमें पहले 40 मिनट वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पढ़ाते है। वहीं, कालेज के प्रबंधक मुखराम सिंह ऑनलाइन पढ़ाई में अध्यापकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें