फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालेपुर गांव समेत 123 जांच सैंपलों की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इधर तीन दिन के अंदर कोरोना की जांच के लिए 123 लोगों का सैंपल सैफई भेजा गया है। अब जिला प्रशासन को इनके रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें से 60 लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार को दोपहर तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले 15 अप्रैल तक भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इसमें नौ पॉजिटिव केस मिले हैं। 117 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
जिले में तब्लीगी जमात के लोगों के आने व उनके संपर्क में रहने वालों को चिंह्ति करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 16 मार्च से सैंपल लेना शुरू किया था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि 18 अप्रैल तक 252 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें हालेपुर गांव, दिबियापुर और अन्य भी शामिल हैं। 16 अप्रैल को 18 सैंपल, 17 अप्रैल को 59 और 18 अप्रैल को 46 सैंपल भेजा गया है। इन तीन दिनों के 123 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि 15 अप्रैल तक भेजे गए 129 लोगों की सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसमें नौ पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 120 सैंपल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है। 123 लोगों के सैंपल सैफई भेजे गए हैं। सोमवार को दोपहर तक 60 की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें