फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में वैदिक के शिक्षक मोहित हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
(युवा पेज के लिए प्रस्तावित)
विज्ञापन

------------------------
फोटो 08 एयूआरपी 33- शिक्षक मोहित सिंह को सम्मानित करते डॉ. सत्यदेव।
फोटो 08 एयूआरपी 34- प्रतिभागिता प्रमाण पत्रों के साथ वैदिक इंटर कालेज के छात्र
विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह सम्मानित किए गए
प्रयागराज के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर के विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह को प्रयागराज स्थित राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी) के विंटर स्कूल में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। विज्ञान संचारक के रूप में मोहित सिंह द्वारा कबाड़ से जुगाड़ विषय पर आधारित व्याख्यान देने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। देश भर से पहुंचे लगभग 50 शिक्षकों में से मोहित समेत दो शिक्षकों को सम्मान मिलने पर स्थानीय टीचरों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम से लौटकर मोहित सिंह ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन भौतिकी विभागाध्यक्ष एवमं भारत के वैज्ञानिक मेघनाथ साहा द्वारा वर्ष 1930 में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी) स्थापना की गई थी। नासी का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के विकास और संवर्धन के साथ साथ अनुसंधान कार्य के प्रकाशन के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। वर्ष में दो बार आयोजित समर स्कूल एवं विंटर स्कूल में बच्चों के साथ साइंस टीचर को बुलाया जाता है। इस बार विंटर स्कूल 2020 (शीतकालीन विद्यालय) का आयोजन 2 जनवरी से 7 जनवरी तक किया गया। इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के लगभग 250 बच्चे और उनके साथ लगभग 50 टीचरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यापन के लिए भौतिक में कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित व्याख्यान के लिए मोहित सिंह को सम्मानित किया गया। उनके साथ प्रयागराज के भी एक शिक्षक डॉ.एमजी मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। प्रोफे. यूसी श्रीवास्तव (कन्वेनर विंटर स्कूल नासी), प्रो.एसएल श्रीवास्तव ( कोआर्डीनेटर साइंस प्रोग्राम नासी), प्रो.केएन उत्तम (भौतिकी विभाग, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रयागराज) की उपस्थिति में प्रो.डॉक्टर सत्यदेव (साइंटिस्ट हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रयागराज एवं जनरल सेक्रेटरी नासी) द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें