फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी को आयोजित होगी यूपी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) आठ जनवरी को होगी। नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है। उधर, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा वाले दिन सभी डिग्री कॉलेजों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा बुधवार को पड़ने के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग से सहमति ली गई कि वह इस दिन कोई और परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में छह जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी सेक्टर व मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सचल दल प्रभारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें