फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी की खेती कर कमा रहे दोगुना मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लाक अजीतमल के गांव शाहपुर के युवा किसान ने आधा बीघा खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती करके मिसाल पेश की है। किसान ने दोगुना से अधिक मुनाफा कमाया है। करीब दो लाख रुपये खर्च कर अब तक वह पांच लाख रुपये की स्ट्रॉबेरी बेच चुका है।
विज्ञापन

शाहपुर के युवा किसान आशुतोष ने बताया कि वह महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 17 हजार पौधे लाए थे। जिसे आधा बीघा में लगाया। खाद, पानी, दवा आदि मिलाकर करीब दो लाख रुपये का खर्चा आया।
जनवरी माह से इसमें फल आने शुरू हो गए थे। कानपुर व लखनऊ शहर की बाजार में इसे बेचा। सर्दियों में बाजार में 400 से 500 रुपये तक इसकी बिक्री होती है। इन दिनों बाजार में इसका मूल्य 200 से 250 रुपये है।
विज्ञापन

अभी तक वह करीब साढ़े पांच लाख रुपये की स्ट्रॉबेरी बेच चुके हैं। किसान ने बताया कि पहली बार खेती करने से काफी कुछ सीखने को मिला है। आगे भी वह इससे बेहतर फसल की पैदावर करेंगे। उनके खेती करने से कई किसान इसकी जानकारी कर चुके हैं।
बोले जिम्मेदार :
किसान व्यावसायिक खेती करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पारंपरिक खेती में आज के समय में खर्चा निकलना भी मुश्किल है। आशुतोष से किसानों को सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार, सहायक उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें