फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रजबहों में उड़ रही धूल, धान की नर्सरी को संकट

Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28- पानी के अभाव में सूखा पड़ा रजबहा। संवाद
विज्ञापन
रुरुगंज। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के रजबहों में पानी न आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बासक रजबहा में धूल उड़ रही है। इससे धान की नर्सरी तैयार करने में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समय से पानी न मिलने के कारण खेत सूखे पड़े हैं और किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई का समय नजदीक है लेकिन रजबहों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। ऐसे में नर्सरी डालना मुश्किल हो रहा है। गांव के किसानों ने बताया कि यदि जल्द पानी नहीं आया तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है।
किसान अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रामतीर्थ व अनोखे लाल का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों की नमी भी खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन

किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द रजबहों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि इस सीजन में एक बार पानी छोड़ा जा चुका है। शीघ्र ही दोबारा रजबहा में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें