बेला (औरैया)। रोडवेज संविदा में परिचालक की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.02 लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया है।
गांव बेला निवासी विवेक पाल ने एसपी अभिषेक भारती को बताया कि गांव बर्रु कलासर निवासी हर्ष राजावत व मैनपुरी के गांव काकन निवासी संजय कठेरिया ने रोडवेज संविदा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 2.02 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने 38 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन शेष रुपये मांगने पर धमकी देने लगे।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे और एक अन्य व्यक्ति को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी उपलब्ध कराया था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।