फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मार्च के दौरान एसपी ने अतिक्रमण देख जताई नाराजगी

Thu, 05 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अजीतमल में गश्त के दौरान एसपी और पुलिसकर्मी। - फोटो : अजीतमल में गश्त के दौरान एसपी और पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अजीतमल। आगामी त्योहार को लेकर अमन-चैन बना रहे, इसके लिए बुधवार की शाम एसपी ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजीतमल पहुंचे एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस बल के साथ कस्बे के इटावा-औरैया मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बाबरपुर तिराहे पर दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई।
सुगम यातायात के लिए फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी। बाबरपुर तिराहे से लेकर इस्लामनगर तक मार्च के बाद उन्होंने सीओ एमपी सिंह, कोतवाल ललितेश कुमार त्रिपाठी को त्योहार पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी के नगर भ्रमण के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा और रेहड़ी वाले मौके से गायब दिखे। उनके जाने के बाद फिर से सभी ने सड़क किनारे कब्जा जमा लिया। इसे देखकर अजीतमल कोतवाली के आरक्षी ने ऑटो चालकों पर सख्ती दिखाते हुए तिराहे के आसपास के फुटपाथ को फिर खाली कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें