फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरटेक को लेकर भिड़े डंपर और ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कानपुर-इटावा हाईवे पर गुरुवार शाम ओवरटेक करने की होड़ में डंपर और ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को हाईवे पर लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला सिर्फ मारपीट का निकला, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरेपुर कलां निवासी ऑटो चालक सुखदेव सविता इटावा के बकेवर से सवारियां लेकर बाबरपुर जा रहे थे। रास्ते में महेवा गांव के पास एक डंपर ने उनके ऑटो को ओवरटेक किया। इसके बाद ऑटो चालक ने भी रफ्तार बढ़ा दी और दोनों वाहनों में आगे निकलने की होड़ लग गई। कुछ देर बाद डंपर चालक धर्मेंद्र ने अनंतराम टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर पहले हाईवे किनारे डंपर खड़ा कर दिया। धर्मेंद्र हेवरा, थाना सैफई इटावा के निवासी हैं। वह अपने परिचालक और ललित यादव से बात कर रहे थे। तभी पीछे से पहुंचे सुखदेव ने डंपर को पहचान लिया और चालक से उलझ गए। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने अपने कुछ परिचितों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाईवे पर लूट की सूचना पुलिस को दी।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह सूचना झूठी थी। कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि यह विवाद ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि लूट की सूचना गलत निकली। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें