फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरों ने पार किए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सुरान रोड पर स्थित पीतांबरा ज्वैलर्स की दुकान से बीती रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर और नगदी पार कर दी। गश्त पर निकल रहे पुलिस कर्मियों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। नरायनपुर चौकी इंचार्ज ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सुरान रोड पर स्थित मां पीतांबरा ज्वैलर्स की दुकान से 28/29 दिसंबर की रात चोर दुकान के शटर के ताले तोड़कर व अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के संबंध में पीड़ित अनुज प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह ने बताया कि घर के बाहर ही उसकी सराफा की दुकान है। शनिवार की रात वह अपनी दुकान को बंद करके घर में चला गया था। भोर लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस गश्ती के सिपाहियों ने उसे जानकारी दी। बाहर आकर देखा तो दुकान का शटर उचका हुआ था तथा अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण नदारद थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। जिसमें लगभग चार-पांच लाख रुपये के जेवरात, कुछ नगदी, जरूरी कागजात व अन्य सामान पार कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें