फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग कर रहे मनमानी

Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-पिकअप वाहन के डाले पर बैठकर यात्रा करते लोग।संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग कुदरकोट-बिधूना मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। यहां लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। सड़क पर चलते ऐसे वाहन राहगीरों के लिए भी खतरे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस व परिवहन विभाग के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार ओवरलोडिंग और असुरक्षित तरीके से यात्रा करने के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद न तो वाहन चालक नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर सजग नजर आ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर सख्ती नहीं बरती गई, तो कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें