फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर परखी हकीकत

Sun, 31 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
जीजीआईसी स्थित बूथ पर निरीक्षण करते तहसीलदार अजीतमल एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोकसभा निर्वाचन 2018 के लिए नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम के पोलिंग बूथों का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को संबंधित बूथों पर उपस्थित रहने व घर-घर जाकर युवा मतदाताओं को वोट बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि इस अभियान में कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


डीएम श्रीकांत मिश्रा व एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने रविवार को शहर के तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कखावतू के चार बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य के लिए चल रही तैयारियों को परखा। जिसमें डीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी 18 वर्ष की आयु वाला व्यक्ति पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट से वंचित नहीं रहना चाहिए। ऐसे सभी व्यक्तियों का फार्म छह भरकर उसका वोटर कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाया जाए। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है और जिन लड़कियों की शादी हो गई है।

उनका वोट कटवाने के लिए फार्म सात भरवाएं। अगर किसी वोटर के वोट कार्ड में गड़बड़ी तो उससे फार्म आठ भरवाकर संशोधन किया जाएगा। डीएम ने डीआईओएस को सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मतदाता बनवाने के लिए प्रेरित करने के लिए गोष्ठी आदि का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष तिथियों में चलने वाले अभियान के एक दिन पूर्व सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत कर सकें। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष तिथियों में जो बीएलओ बूथों पर उपस्थित नहीं पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने सभी बीएलओ को अपने से संबंधित बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें