फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रतीक यादव के निधन से ननिहाल बिधूना में सन्नाटा

Thu, 14 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6-बिधूना स्थित प्रतीक यादव के मामा सचिन पति गुप्ता के आवास पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रिश्तों की डोर जब अचानक टूटती है तो पीछे केवल सिसकियां और अनगिनत यादें छोड़ जाती है। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने उनके ननिहाल बिधूना को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उनके निधन की सूचना कस्बे में पहुंची उनके मामा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सचिन पति गुप्ता उर्फ बाॅबी और मौसा पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस परिवार समेत लखनऊ चले गए।

प्रतीक भले ही राजनीति की चकाचौंध से दूर रहे लेकिन बिधूना की माटी से उनका जुड़ाव बेहद गहरा था। यहां के लोग उन्हें केवल एक रसूखदार परिवार के सदस्य के रूप में नहीं बल्कि एक बेहद सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जानते थे। उनकी नानी के निधन के समय जब वह अपनी मां साधना यादव के साथ यहां आए थे, तब से लेकर अब तक उनका यहां के युवाओं के साथ एक आत्मीय रिश्ता बन गया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शोक संतप्त मामा और मौसा अपने परिजनों के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। प्रतीक के छोटे मामा नितिन पति गुप्ता का निधन हो चुका है। लग्जरी गाड़ियों का शौक रखने वाले प्रतीक जब भी बिधूना आते तो अपनी चकाचौंध के बजाय अपनी मुस्कुराहट से लोगों का दिल जीत लेते थे। कस्बे के युवाओं के लिए वे एक फिटनेस आइकन थे।
कस्बे में दिन भर रही प्रतीक की चर्चा कस्बे के बाजार और मोहल्लों में दिनभर प्रतीक की ही चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा व्यक्ति खो दिया जो पद और प्रतिष्ठा के अहंकार से मुक्त था।

फोटो-6-बिधूना स्थित प्रतीक यादव के मामा सचिन पति गुप्ता के आवास पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें