फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का पानी घुसने से सौ एकड़ फसल जलमग्न

Sat, 08 Jul 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नाले के पानी से जलमग्न हो गए खेत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बरसात के बाद गांव का नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले का पानी खेतों में जा पहुंचा, जिससे आसपास गांव की करीब सौ एकड़ खेत जलमग्न हो गए। खेतों में हाल ही में धान की रुपाई भी की गई थी। पानी भरने से धान की फसल डूब गई। फसल डूबने से किसान आक्रोशित है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


अछल्दा के गांव छछूंद में बने नाले में नगला खगा, गपकापुर आदि आधा दर्जन गांव का पानी आता है। बरसात के कारण यह नाला ओवरफ्लो हो गया।  ओवरफ्लो होने से पानी छछूंद गांव के खेतों में भर गया। आसपास के करीब सौ एकड़ खेत जलमग्न हो गए। वहीं पानी गांव में भी भर गया है, जिससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क भी पानी में डूब गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।

किसान सुरेंद्र मिश्रा, लल्ला सिंह, श्याम सुंदर, रामप्रकाश, राजाराम आदि ने बताया कि उन्होंने बीते दिन ही खेतों में धान की रुपाई की थी। नाले का गंदा पानी भरने से उनकी फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले ही ब्लाक में सूचना दी थी मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम विजय प्रताप ने बताया कि बीडीओ को भेजकर पानी निकलवाते हैं। इसके अलावा मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें