फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: रिमझिम बारिश से गेहूं की फसल को फायदा अन्य को नुकसान

विज्ञापन
गांव धीरजपुर में खेत में गेहूं की फसल में भरा पानी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को दिन में हुई बिना मौसम के दो घंटे की बरसात से फसलों के नुकसान की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। हालांकि गेहूं की फसल को इस बारिश से फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, जगह-जगह जलभराव व सड़कों पर फिसलन होने से लोगों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बरसात से खत्म-सी हो गई ठंड फिर से लौट आई। उधर, मौसम विशेषज्ञ ने छह से आठ मार्च के बीच फिर बारिश के आसार जताए है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की शुरूआत आसमान में छाए बादलों से हुई। दोपहर के समय अचानक हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर रिमझिम बरसात हुई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। सरसों समेत कई फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बारिश से जहां माहू का प्रकोप था वहां सरसों की फसल को फायदा पहुंचा है बाकी जगहों पर सरसों की फसल को नुकसान रहा है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप ने बताया कि इस बारिश से आलू, टमाटर, मिर्च, सरसों आदि की फसलों में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है। मौसम साफ होने पर किसान तुरंत मेटल ऐक्सील व दायित्व एनएम की संयुक्त रूप से तीन ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें, जिससे फसलों को झुलसा रोग से बचाया जा सके।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर के समय हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
धीरजपुर निवासी किसान सत्य नारायन ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए नुकसान लेकर आई है। बारिश ने किसानों की लागत और मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है।
धीरजपुर निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवा से खेत में लहलहा रही चने की फसल के फूल झड़ गए है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार फसल कम पैदावार देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें