फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिग्नल न मिलने से क्राॅसिंग और रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से कंचौसी रेलवे और क्रॉसिंग पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन और क्राॅसिंग के बीच पहुंची थी। इस बीच दोपहर 12 बजे के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने की वजह से खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर राहगीर रुक गए। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
20 मिनट बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक क्लीयर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें