फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आधार न होने की वजह से चार हजार बच्चों को हो सकता है ड्रेस का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में जल्द ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के साथ ही बच्चों का स्कूल पहुंचना शुरू होगा। जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है, उन्हें ड्रेस का पैसा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें फिलहाल 90 हजार के करीब बच्चों का नामांकन है। कक्षा एक व दो में दाखिला लेने वाले तकरीबन चार हजार बच्चों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। शासन स्तर से प्रत्येक बच्चे को ड्रेस मुहैया कराई जानी है। इसके लिए 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में पहुंचाई जाती है। इस धनराशि से बच्चे की दो जोड़ी ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी खरीदी जा सकेगी।



शासन के मानकों के तहत इस व्यवस्था के लिए बच्चों का आधार कार्ड बना होना अनिवार्य है। जिसे जिले की प्रत्येक बीआरसी पर बनवाया जाता है। कक्षा एक व दो के चार हजार के करीब बच्चों के आधार कार्ड न बने होने की वजह से इनकी ड्रेस को लेकर संकट खड़ा हो रहा है। इसे देखते हुए बीएसए ने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दाखिला लेने वाले प्रत्येक बच्चे का आधार कार्ड बना हो इसे लेकर अभिभावकों को आगाह करने के लिए कहा गया है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल में दाखिल लेने वाले प्रत्येक बच्चे का आधार कार्ड बना हो इसे सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस का पैसा भेजा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें