फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में युवक ने नाले में लगाई छलांग

Sat, 01 Sep 2018 12:03 AM IST
नशे की हालत में युवक ने नाले में लगाई छलांग
विज्ञापन
नाले के पास लगी रही मोहल्लेवालों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला लोधीयान निवासी एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। राहगीरों ने पुलिस को शव नाले में होने की सूचना दी। पुलिस ने मोहल्लेवालों की मदद से जब उसे बाहर निकाला तो वह जिंदा निकला।
विज्ञापन

        मोहल्ला लोधीयान से निकला नाला ओवर फ्लो हो जाने से चारो तरफ  से पानी भरा हुआ है। मोहल्ले के ही एक युवक रवि बाल्मीक पुत्र मोहर सिंह शुक्रवार की शाम नशे की हालत में आया और नाले की पुलिया पर खड़े होकर नाले में छलांग लगा दी। नाले में बहाव होने से वह आगे जाकर ऊंची जगह पर फंस गया। वहां आने जाने वाले राहगीरों ने देखा तो पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज चन्द्रिका प्रसाद यादव ने मोहल्ला वालो की मदद से उसको निकाला तो वह जिन्दा निकला। परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें