फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, लिए नमूने

Wed, 23 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने मंगलवार को अछल्दा में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा डाला। इस दौरान कई स्वास्थ्य हानिकारक दवाइयां पाई गईं, इनके नमूने लिए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने दिबियापुर रोड स्थित वेलकम मेडिकल स्टोर, रामगढ़ के अरुण मेडिकल स्टोर व अछल्दा के सराय बाजार स्थित जेके यादव मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में उन्होंने दवा क्रय-विक्रय संबंधी बिल मांगे तो संचालक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि वेलकम मेडिकल स्टोर व अरुण मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

जबकि जेके यादव मेडिकल स्टोर से चार सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें