औरैया। शहर के होमगंज बाजार में एक लोहा व्यापारी की दुकान में सोमवार रात चोरों ने सेंधमारी की। पीछे की दीवार में सेंध लगा दुकान में रखी नकदी व सामान चोर समेट ले गए।
सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो पता चला। जानकारी पर व्यापारियों की भीड़ जुटी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
सदर तहसील के पास लोहा व्यापारी प्रेमचंद्र गुप्ता की लोहे की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए।
रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी की। दीवार की ईंटे हटाकर दुकान में दाखिल हुए चोर नकदी व सामान समेट ले गए। जानकारी पर व्यापारी नेता सुधीर पुरवार समेत कई लोग पहुंचे।
सदर कोतवाली से दरोगा तन्मय चौधरी पहुंचे। मौके पर जांच की गई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। (संवाद)