नगर पंचायत फफूंद में मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण के छठवें दिन बाल विकास परियोजना विभाग के सीडीपीओ भाग्यनगर अंबुज यादव ने महावीर नगर में एएनम विमला देवी मिश्रा के बूथ पर पहुंचकर बच्चे को ड्राप पिलाई। इस मौके पर यूनीसेफ के भुवनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक रामपाल सिंह कुशवाहा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सरोज व रूबी उपस्थित रहीं।
मोहल्ला लोधियान में एएनम मांडवी पाल के बूथ का सीडीपीओ भाग्यनगर ने निरीक्षण किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश गुप्ता, भूदेवी दुबे उपस्थित थीं। मोहल्ला महाजनान में एएनम मंजू अवस्थी के बूथ का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता वर्मा, प्रतिभा पांडेय उपस्थित थीं।
मोहल्ला भराव में एएनम सरोजनी देवी के बूथ का निरीक्षण किया गया। इस बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्वशी पांडेय, राम ज्योति उपस्थित थीं। मोहल्ला जुबैरी में एएनम गुड्डी देवी के बूथ का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसमा देवी व ऊषा दुबे उपस्थित थीं। सीडीपीओ भाग्यनगर अंबुज यादव ने बताया कि नगर पंचायत फफूंद के हर बूथ पर जाकर निरीक्षण किया हर जगह टीकाकरण का कार्य चल रहा था।