फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी की मूंग के साथ चालक-परिचालक गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। पुलिस ने मूंग लदी डीसीएम गायब होने के मामले में चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मैनपुरी निवासी चालक शिवम व परिचालक विशाल को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर नगला दौलत मार्ग से पकड़ा गया।
विज्ञापन

दोनों चोरी की मूंग को बेचने के फिराक में थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 231 क्विंटल मूंग बरामद की है। एरवाकटरा के छिबरामऊ रोड स्थित गल्ला कारोबारी दुर्गेश कुमार ने 26 जून की रात को एक डीसीएम से 378 बोरी मूंग दिल्ली के नरेला स्थित एक फर्म को भेजी थी।
इसे लेकर डीसीएम चालक लापता हो गया। दो दिन बाद गाड़ी नरेला नहीं पहुंची तो व्यापारी ने चालक से फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर व्यापारी ने गाड़ी का नंबर ऑनलाइन चेक किया तो वह फर्जी निकला। इससे व्यापारी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

इस मामले में उसने रविवार को एरवाकटरा पुलिस से शिकायत की और अज्ञात ट्रक चालक व मैनपुरी के ट्रांसपोर्टर एसएस ब्रदर्स के विरुद्ध दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इधर शुक्रवार तड़के तीन बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला दौलत मार्ग से डीसीएम के चालक शिवम व परिचालक विशाल को दबोचा। दोनों चोरी की मूंग बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने चोरी गई 231 क्विंटल मूंग बरामद की है।
थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार भोर मैनपुरी जनपद के एलाऊ निवासी शिवम व विशाल को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें