फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच फफूंद स्टेशन पर ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद पर पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी एवं परिजनों के दबाव के आगे बेवश प्रेमिका को अपने प्रेमी के बिना ही घर नोएडा वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े आठ बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के इंतजार में एक युवक एवं एक महिला बैठी थी। इस बीच यहां पहुंची एक महिला ने युवक को अपना पति बताकर हंगामा शुरू कर दिया।
थोड़ी देर में महिला के परिजन भी पहुंच गए। महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व ककोर के समीप ग्राम उदूपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। दो बच्चे हैं। पति नोएडा में एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

वहीं पर महिला मित्र से उसके संबंध बन गए। लॉकडाउन हुआ तो मार्च में उसका पति महिला मित्र को अपने साथ ले आया। काफी विवाद के बाद भी उसका पति महिला मित्र के साथ घर में ही रह रहा था।
गुरुवार की सुबह उसका पति उसे बिना बताए अपनी महिला मित्र के साथ गोमती एक्सप्रेस से वापस नोएडा जा रहा था। जैसे ही पत्नी को भनक लगी तो वह फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पत्नी ने कहा कि वह महिला मित्र के साथ भी रहने को राजी है लेकिन उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहता।
पत्नी के परिजनों के दबाव के बाद प्रेमिका अकेली ही गोमती एक्सप्रेस में सवार होकर चली गई। इस बीच युवक पर चप्पल चलाती महिला मित्र की फोटो सोशल मीडिया पर आई। इसका कारण पत्नी व उसके परिजनों का दबाव बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें