फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले हो जाए नालों की सफाई : डीएम

Fri, 16 May 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई हो जानी चाहिए। उन्होंने बैठक में नालों की सिल्ट सफाई के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली।
विज्ञापन

कहा कि जलभराव व जगह-जगह नालों में पानी रुकने जैसी स्थिति न रहे। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई कार्य के पहले व बाद की फोटो जरूर जुटाए जाएं। जिससे कार्य की गुणवत्ता का जनपद स्तरीय गठित समिति से सत्यापन कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध रूप से बनी पुलिया को हटवाते हुए सफाई कराई जाए। सुविधा को देखते हुए पक्की पुलिया का निर्माण कराया जाए।
डीएम ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुसार तेजी से करते हुए बरसात से पहले पूरा कराया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रदीप कुमार, सीडीओ संत कुमार, सिंचाई खंड औरैया दिबियापुर एई सुभाष चंद्र, भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर जेई जितेंद्र कुमार, सिंचाई खंड औरैया दिबियापुर जेई हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें