फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेसीबी से शुरू कराई सियारी नाले की सफाई

Sat, 04 Jul 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- नाला की गंदगी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालती जेसीबी।संवाद - फोटो : टीईटी परीक्षा देकर एमजी कॉलेज से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
सहार। कई सालों से गंदगी व कूड़े के ढेर से पटे सियारी नाले में पानी का बहाव ठप है। इससे किसानों के खेतों की सफाई प्रभावित हो रही है। किसानों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने जेसीबी की मदद से सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सहार बाजार का अधिकांश कूड़ा इसी नाले में फेंका जाता है। लगातार कचरा डाले जाने से नाला धीरे-धीरे कूड़ेदान में बदलता जा रहा है। बताया गया है कि सियारी नाले का पानी बंसई, फतेहपुर, डिल्लाहार, सोमबशी, सहार, देवीदास, पुरवा दानशाह, पुरवा रावत, पंडपुर व मड़ैयां सहित आधा सैकड़ा गांवों के खेतों में उपयोग होता है।
ऐसे में नाले के अवरुद्ध होने का सीधा असर सिंचाई व्यवस्था और जल निकासी पर पड़ता है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा हर वर्ष सियारी नाले की सफाई कराई जाती है, लेकिन बाजार का कूड़ा लगातार नाले में डाले जाने से स्थिति दोबारा खराब हो जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाले में कूड़ा न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें