फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धूमधाम से मनी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि

Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 12एयूआरपी 16 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान मौजूद सपाई। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। सपा विधायक डॉ. रेखा वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोहिया पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी उनके बताए सिद्धांतों और विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएं। कहा कि बिधूना डॉ. लोहिया की कर्मभूमि रही है। वे यहां से वर्ष 1967 में सांसद चुने गए थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम, विनोद यादव कक्का, रानू पालीवाल, लालजी गुप्ता, राकेश यादव, गोलू वर्मा, राजेश यादव, रामनरेश यादव, अरविंद कठेरिया, वरुण यादव, धप्पी यादव, लाले सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें