सहार। कस्बे में नन्ही पहल संस्था द्वारा शनिवार शाम आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में आठ विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल मुकाबला आदर्श मॉडल पब्लिक स्कूल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डॉ. आंबेडकर स्कूल विजेता बना।
प्रतियोगिता में संत गाडगे पब्लिक स्कूल, आदर्श मॉडल पब्लिक स्कूल, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, एनपीएस क्रिकेट अकादमी स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्कूल, मां शारदा शिक्षा निकेतन तथा अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई विद्यालय शामिल रहे।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श मॉडल पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल की टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और मात्र पांच ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें अरमान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 20 रन बनाए।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह सेंगर, अजय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार शर्मा, अमित भदौरिया, आसिफ कुरेशी, नूर आलम, मोहित अग्निहोत्री, गौरव भदौरिया, गौरव दोहरे, आशुतोष व सुबोध दिवाकर मौजूद रहे। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।