अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रपुर प्रताप निवासी व्यक्ति ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिश्रपुर प्रताप निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि बेटी आरती (24) की शादी चार साल पहले अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर ऊंचा गांव में सत्यदेव से की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी को घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पति सत्यदेव, सास शकुंतला, जेठ अजीत, देवर दिलीप व निशू, जेठानी रेनू, ननद राखी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।