फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रक्षा गौतम ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में नितिन गौतम निवासी दीनदयाल कालोनी वन विभाग थाना नवाबगंज कानपुर नगर के साथ हुई थी। पति नितिन गौतम बिजली विभाग में काम करता था। उसके पिता वन विभाग कानपुर में सरकारी कर्मचारी थे। शादी के बाद से ही पति, ससुर बेटा लाल, सास ममता, ननद पिंकी, ननदोई चंद्र अगम, प्रकाश सिंह उसे कम दहेज मिलने का ताना देने लगे।
विज्ञापन

मायके वालों से पांच लाख रुपये व कानपुर में एक प्लाट दिलाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया। अक्तूबर 2020 मेें उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। वह पिता के घर पर दिबियापुर में रह रही है। उसकी तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें