फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी तीन घंटे देर से आई

Tue, 28 Oct 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के सफर को मुश्किल बना रही है। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने के इंतजार में घंटों बैठ रहे। मंगलवार को आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8:57 की जगह तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 3:39 के बजाए एक घंटा देरी से चली। टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देरी से आई। वहीं नेता जी एक्सप्रेस पौन घंटा देरी से चली। महानंदा, गोमती एक्सप्रेस, डाउन अवध आधा घंटा देरी से आई। अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर 39 मिनट लेट रही। उधर डाउन गोमती एक्सप्रेस आधा घंटे लेट थी। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के देरी से आने के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें