महोत्सव पंडाल में रविवार की शाम को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फैंसी ड्रेस शो के साथ ही गीतों के दौरान उड़िया सभ्यता की झलक दिखाई दी। सरस्वती वंदना के साथ शुरु हुए इस कार्यक्रम में गेल डीएवी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नन्हें-मुन्ने बच्चों की ओर से विभिन्न मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मेरा जूता है जापानी.... मेरी कुर्ती मखमल दी... ओम शांति ओम... के बाद बाबू पान वाले उड़िया गीत पर कलाकारों ने अपने लोकनृत्य से उड़िसा प्रांत की सभ्यता की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बेबी फैंसी ड्रेस शो भी आयोजित किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक परिधान में अपने को प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की प्रशंसा बटोरी।