फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुत्ते के हमले से युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 07 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के गांव धनवाली में शुक्रवार शाम एक युवक पागल कुत्ते का शिकार हो गया। युवक को कुत्ते ने चेहरे पर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिओम राजावत (18) शाम करीब 7:30 बजे पागल कुत्ते के हमले से पिल्लों को बचा रहा था। इसी दौरान पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसका मुंह चबा लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने घायल हरिओम को बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई (मेडिकल कॉलेज) सैफई रेफर कर दिया।
परिजन घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए हैं, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना से गांव में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें