फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसूता के इलाज के नहीं दिखा पाएं कागजात, राम अस्पताल का ओटी सील

Wed, 17 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-ओटी को सील करते डाॅक्टर। स्राेत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के चदरपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को इलाज संबंधी कागज नहीं मिले। इसके चलते राम अस्पताल की ओटी सील कर नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी 25 वर्षीय साधना को 12 जून को प्रसव के लिए कस्बे के राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसने पुत्री को जन्म दिया था लेकिन तीसरे दिन उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
मामले में सोमवार को नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार व डॉ. बृजेश कुमार की टीम ने अस्पताल पहुंची। इस दौरान ओटी में एक स्टॉफ नर्स के अलावा कोई नहीं मिला। जांच के दौरान नर्स से अधिकारियों ने साधना के इलाज से जुड़े कागज मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। इसी तरह ओटी के अंदर कई कमियां मिली। संचालक भी मौके पर फरार था।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी सीएमओ ने अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए नोटिस ओटी के बाहर चस्पा कर दी है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज की बीएसटी यानी कागज आने के बाद मृतका को क्या इलाज दिया। इस बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें