फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में रोस्टर पर तैनात होंगे डॉक्टर, 37 की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीएमओ ने लेवल वन के 37 डॉक्टरों की मांग की है। जब तक डॉक्टर नहीं मिलते तब तक सीएचसी से पीएचसी में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तो पर्याप्त डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती है, लेकिन पीएचसी में डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब पीएचसी में डॉक्टरों का स्टाफ बढ़ाने के लिए लेवल वन के 37 डॉक्टरों की मांग प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से की गई है। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

आश्वासन मिला है कि जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। जब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं होती है, तब तक स्वास्थ्य केंद्रों से पीएचसी में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें