फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों में मिल रहे लंपी के लक्षण, विभाग बता रहा एलर्जी

विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी-10- नगला महुआ में बीमार मवेशी का इलाज करते पशु चिकित्सक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज। नगला महुआ में एक मवेशी में लंपी के लक्षण मिले हैं। पशु चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन

आशू यादव ने बताया कि उनकी गाय कई दिनों से बीमार है। उसके शरीर पर लंपी जैसे लक्षण की गांठें निकली हैं। गाय चारा व पानी नहीं ले रही है।
कई अन्य मवेशी भी बीमार हैं। ऐरवाकटरा के पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि इलाज किया गया है।
मवेशी में लंपी के लक्षण नहीं है। फिर भी टीकाकरण किया गया है। बताया कि उसे फंगल है। लंपी में कांटे जैसे निकल आते है, इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि सितंबर माह में एक लाख लंपी डिजीज बीमारी की वैक्सीन मिली थी।
जिस पर 12 सितंबर से टीकाकरण शुरू करा दिया गया था। अब तक 94 हजार मवेशियों का टीकाकरण कराया गया है। अभी तक जिले में कोई लंपी लक्षण वाला पशु नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें