फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सोशल मीडिया पर शेयर न करें कुर्बानी की फोटो

Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर कुर्बानी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। यह अपील खानकाह आस्ताना आलिया के सज्जादा नशीं सैयद अख़्तर मिया चिश्ती ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि बकरीद 7, 8 और 9 जून को होगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के जानवर को खरीदकर लाने के बाद उसकी नुमाइश न करें।
कुर्बानी उन्हीं जानवरों की करें, जिन पर कोई पाबंदी नही है। सड़क पर या आम रास्ते से परहेज करें। कुर्बानी का खून नालियों में न बहाकर गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानवरों की कुर्बानी करते वक्त फोटो लेने व उसको सोशल मीडिया पर डालने से भी मना किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें