फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की

विज्ञापन
फोटो13एयूआरपी 22- बिधूना में पुलिस बल केसाथ भ्रमण करतीं एसपी सुनीति, सीओ मुकेश प्रताप ङ्क्षसह - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन कराए जाने को लेकर एसपी सुनीति ने मंगलवार को शाम फोर्स के साथ बिधूना कस्बे का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोगों से बिना काम के घरों से बाहर न निकलने की अपील की। साथ ही हिदायत दी कि बाइक सवार बिना मास्क और हेलमेट के न निकलें

बिधूना कस्बे में पहुंची एसपी सुनीति ने सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय, एसपी पीआरओ अखिलेश जायसवाल के साथ भ्रमण किया।
इस मौके पर एसपी ने माइक से लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि बेवजह सड़कों पर निकलने पर उनके व उनके परिवार के साथ ही आसपास के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए बिना ेवजह घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

जरूरी सामान की खरीदारी निर्धारित समय में ही करें। सड़कों पर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। बाइक चालकों को बिना मास्क व हेलमेट के बाइक चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, कस्बे में सोशल डिस्टेंस का पालन होते देख एसपी ने संतोष जताया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें