फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रहा मानक के अनुरूप नाला निर्माण

Fri, 10 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से औरैया रोड पर नगर पंचायत कार्यालय तक बनाए जा रहे नाले में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाए जाने की शिकायत लोगों ने की। लोगों ने कहा कि खराब निर्माण सामग्री के कारण नाले के ऊपर डाली गईं पटियां टूट रही हैं। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


 
प्रतीक्षा गुप्ता, विभोर कुमार,  गोपाल पोरवाल, राजीव पोरवाल, मन्नीलाल, अशोक कुमार, गुड्डन पोरवाल, आशीष पोरवाल, नरेश कुमार पोरवाल, गोविंद राजपूत, गोपाल त्रिपाठी आदि ने दिबियापुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया कि नाला निर्माण में मानक के अनुरुप काम नहीं हो रहा है।


आरसीसी से बनी नाले की दीवार कुछ स्थानों पर गिर रही है। वहीं पटियां भी टूट रही हैं। पटियों से होकर निकलने वाले लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।

 
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय ने मौके पर जांच की। ईओ महेश चंद्र उपाध्याय के अनुसार जहां कहीं भी कमियां हैं, उन्हें ठेकेदार को दुरुस्त कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन



इधर लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दौरान पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे घरों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ईओ महेश चंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि कर्मी को भेजकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का निरीक्षण करा लिया गया है। शीघ्र दुरुस्त करा ली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें