फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपी का डीएनए सैंपल लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार माह पहले खेत गई किशोरी से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन




-परिजनों को सच का पता चला, आरोपी गया जेल

संवाद न्यूज एजेंसी



बिधूना। क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से हुए दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध को शनिवार को जेल भेजा है। आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के झांसी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। उधर, पीड़िता का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से वृद्ध ने चार माह पहले दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को किशोरी को पेट दर्द होने पर शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो बताया कि चार माह पहले वह खेत गई थी। रास्ते में आरोपी विश्वंभर दयाल प्रसाद देने के बहाने उसे ले गया और प्रसाद खिलाया। कुछ देर बाद अचेत हो उसके गिरने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर तमंचा दिखाकर किसी के कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के सामने भी पीड़िता ने यही बयान दिए। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे भी केस में शामिल किया जाएगा। सोमवार को किशोरी के न्यायालय में कलमबंद बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें