फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने मंडी पहुंचकर सचिव से की पूछताछ

Mon, 25 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मंडी समिति में व्यापारियों से वार्ता करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर का चर्चित धान खरीद घोटाले मामले में रविवार रात डीएम व एसपी ने मंडी समिति पहुंचकर सचिव से पूछताछ की। इसके अलावा डीएम ने गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मामले की जानकारी ली धान खरीद घोटाला मामले का जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे डीएम श्रीकांत मिश्रा, एसपी संजीव त्यागी एवं एडीएम रामसेवक द्विवेदी अचानक नवीन मंडी समिति पहुंचे। देर रात मंडी समिति में भारी पुलिस फोर्स देख मंडी समिति में हड़कंप मच गया। कर्मचारी व मंडी सचिव राजेश कुमार यादव फौरन कार्यालय पहुंचे। यहां पर डीएम श्रीकांत मिश्रा ने मंडी सचिव राजेश कुमार यादव से पिछले दो-तीन माह के रिकार्ड मंगवाए और मंडी के अंदर कितनी धान आई और कितना राजस्व वसूला गया उसके बारे में पूछताछ की। एसपी संजीव त्यागी ने मंडी समिति में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।

उन्होंने कहा कि नवीन मंडी समिति में रात के समय किसी भी अराजक तत्व को न आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मंडी समिति किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी मौजूद पुलिसकर्मी की होगी। इसके बाद डीएम, एसपी एवं एडीएम ने गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से धान घोटाला मामले में पूछताछ की और कहा कि उनकी ओर से व्यापारियों के गबन हुए रुपयों के मामले की जांच चल रही है। जल्द ही धान खरीद घोटाले मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के इटावा रोड से जिस समय डीएम एवं एसपी का काफिल निकल रहा था। उसी दौरान शहर के संजय गेट से लेकर सुभाष चौराहे तक बैरीकेटिंग लगाकर सड़क ठीक कराए जाने का कार्य चल रहा था। डीएम व एसपी के काफिले के आने की सूचना पाकर आनन-फानन में जेसीबी एवं बैरीकेटिंग हटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें