फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
चौपाल में मौजूद ग्रामीण महिलाएं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
डीएम ने शीत कालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र के बीहड़ी ग्राम सिकरोड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने चौपाल के दौरान वृद्धावस्था पेंशन की शिकायतों को लेकर एडीओ समाज कल्याण सत्येंद्र एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री भगवान से जानकारी ली। छह माह से कई प्रार्थना पत्र लंबित होने पर सीडीओ को जांच के आदेश दिए। पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय के लाभार्थियों की सूची विद्यालय में चस्पा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिस किसी भी पात्र व्यक्ति को पेंशन नहीं मिल रही है तो वह अपना नाम व मोबाइल नंबर सचिव को उपलब्ध कराएं। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए जो लाभार्थी वंचित है उनकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी जाए। सीएमओ डॉ. एके राय ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के 42 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

इसमें 20 लाभार्थी के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। डीएम ने डीएसओ अशोक कुमार को निर्देश दिए कि राशन कार्ड से वंचित लाभार्थियों की सूची बनाकर उनका सत्यापन कराकर राशन कार्ड बनवाएं। एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिए जो हैंडपंप खराब है उसे सही कराया जाए।
इस मौके पर डीएम ने 41 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। जिस पर आशा देवी, फूलन देवी, सावित्री देवी, दयावती, लल्लू प्रसाद, रामकटोरी, धीरज प्रसाद, कमलेश कुमारी, राम श्री, प्रेमा देवी, धनवती, द्रौपदी, सरस्वती, प्रभादेवी, सीताराम, रघुवर दयाल, सूरजमुखी, रामअवतार आदि ने डीएम का आभार जताया। इस मौके पर सीडीओ बृजकिशोर पाठक सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें