फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर और कोहरे ने तापमान पहुंचाया छह डिग्री

विज्ञापन
सुबह के समय कोहरे की चादर छाने के दौरान साइकिल से कोचिंग जाते छात्र - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम काफी सर्द हो गया। सुबह से छाया कोहरा शाम तक छंटता नहीं दिखा। थोड़ी बहुत धूप निकली लेकिन बेअसर रही। इसके चलते जनजीवन पर खासा असर पड़ा। सर्दी के चलते बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला। ग्राहक न होने से दुकानदार सूरज ढलते ही दुकानें बंद करने लगे। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.4 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोहरा पिछले दिनों की अपेक्षा खासा घना रहा। सुबह सात बजे जब लोग घरों से निकले तो कोहरा इतना था 10 मीटर तक दिखाई देना मुश्किल था। 11 बजने के बाद हल्की धूप निकली लेकिन कोहरे से इसका असर नहीं दिखा। कुछ ही क्षणों में धूप गायब हो गई और कोहरे की चादर पूरे दिन रही।
इसके चलते लोगों को भीषण सर्दी का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ.संदीप ने बताया कि छाए कोहरे और चलीं दक्षिण-पश्चिम हवाओं के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही दिन के समय हवाएं छह से नौ किलो मीटर प्रतिघंटा दक्षिण-पश्चिम दिशा दर्ज की गईं। जबकि रात के समय यही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में इसी गति से रिकार्ड की गईं। जबकि आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। आने वाले पांच दिनों में धूप निकलने के आसार जताए हैं।
मंगलवार को सुबह से कोहरे के चलते लोगों को भीषण सर्दी का एहसास रहा। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। आग के पास बैठे लोग सर्दी से निजात पाते दिखे। तो वहीं सूरज ढलते ही बाजारों में दुकानों के शटर गिरते दिखे। इधर सुबह के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने सर्दी से निजात पाने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। तब भी सर्दी से ठिठुरते हुए लोग आते-जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें