फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने स्टॉफ नर्सों को ड्यूटी ज्वाइन कराने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाईकोर्ट के स्टे आर्डर के बाद ड्यूटी ज्वाइन न कराए जाने से नाराज जिला अस्पताल की 11 नर्सें सोमवार को डीएम आवास पहुंच और धरने पर बैठ गईं। डीएम के बुलावे पर पहुंचे सीएमएस का नर्सों से घेराव कर नारेबाजी की। नर्सों का कहना है कि ड्यूटी ज्वाइन न कराए जाने तक वह लोग धरने पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन

सौ शैय्या वाले जिला अस्पताल में अवनि-परिधि संस्था के माध्यम से स्टॉफ नर्सों की तैनाती की गई ती। इसमें से सीएमएस ने 16 दिसंबर 2019 को 11 स्टॉफ नर्सों को यह कहते हुए नौकरी से निकाल दिया था कि अस्पताल में ज्यादा नर्सोँ की जरूरत नहीं है। इस मामले को लेकर इन नर्सोँ ने पहले भी डीएम आवास का घेराव कर किया था। स्थानीय अफसरों के सुनवाई न करने पर इन नर्सों ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट से उन्हें स्टे आर्डर जारी हुआ। स्टॉफ नर्स वंदना बाजपेई, सुमन, सरोज, रेखा, रजनी, श्वेता, ज्योति, शिवम, विजय, राधा, महेंद्र ने बताया कि उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी को स्टे आर्डर की कापी 24 जनवरी को प्राप्त भी करवा दी। इसके बाद भी सीएमएस ने उन लोगों को ड्यूटी ज्वाइन कराने से मना कर दिया। इससे नाराज नर्सों ने सोमवार को डीएम आवास पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान डीएम के बुलाने पर पहुंचे सीएमएस डॉ.राजीव रस्तोगी का आक्रोशित नर्सों ने घेराव किया। इन नर्सोँ का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। तब तक वह लोग यहां से नहीं हटेंगे। इस प्रकरण में सोमवार की सुबह जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने भी सीएमएस को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नर्सों को ड्यूटी ज्वाइन कराने का आदेश दिया, लेकिन सीएमएस ने उनकी नहीं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें