फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तिवरलालपुर में डीएम ने अपने सामने बंटवाई खाद

Sun, 24 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी 30- तिवरलालपुर में किसानों से वार्ता करते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी। स्रोत:प्रश
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी शनिवार को बहुउददेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति तिवरलालपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने यूरिया स्टॉक की जानकारी ली और स्टॉक रजिस्टर जांचा।
विज्ञापन

उन्होंने समिति पर मौजूद किसानों से सचिव के व्यवहार के बारे में जाना। यूरिया भी निर्धारित दर पर उपलब्ध होने की बात सामने आई। मौके पर डीएम ने अपने सामने ही किसानों को खाद वितरित कराई। निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने सरसों की बोआई के लिए डीएपी खाद की जरूरत बताई। जिस पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि गोदाम पर उपलब्ध डीएपी सहकारी समितियों में पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने एक सितंबर से डीएपी का वितरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर एएसपी अधीक्षक आलोक मिश्रा, एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें